फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत

सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत

Sun, 10 Dec 2017 06:44 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अजौली में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान जसवीर सिंह राणा (48) निवासी शिवालिक कॉलोनी अजौली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले पर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि जसवीर सिंह राणा नंगल से एक समारोह से वापस अपने घर स्कूटर पर सवार होकर आ रहा था कि ऊना-चंडीगढ़ हाईवे किनारे एक मिक्सचर मशीन के साथ उसका स्कूटर टकरा गया। इस सड़क हादसे में जसवीर सिंह राणा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। टक्कर की आवाज को सुन स्थानीय लोगों ने जसवीर को आनन-फानन में बीबीएमबी अस्पताल नंगल में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह राणा काफी अरसे से क्षेत्र में कैटरिंग का काम करता था। पुलिस चौकी नया नंगल के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed