{"_id":"591205684f1c1bfe74850ec5","slug":"2500-thousands-bribe-arrested-temate-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 की रिश्वत लेते धरा सीनियर टीम मेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2500 की रिश्वत लेते धरा सीनियर टीम मेट
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरोली (ऊना)।
Updated Tue, 09 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट विजिलेंस एंड एंटीकरप्शन ब्यूरो की टीम ने इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में बिजली बोर्ड के सीनियर टीम मेट को 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। उक्त आरोपी बिजली बोर्ड के ऊना सब डिवीजन के तहत सीनियर टीम मेट के रूप में तैनात है। विजिलेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त राशि को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नंगल सलांगड़ी निवासी मुनीष शर्मा के यहां बिजली मीटर की कोई शिकायत थी। जिसे दूर करवाने के लिए वह बार-बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान विनोद कुमार ने मुनीश कुमार से 2500 रुपये की मांग की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके मीटर के पूरे मामले को रफा-दफा करवा देगा। मुनीष शर्मा ने रिश्वत मांगे जाने पर स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के ऊना स्थित कार्यालय में संपर्क किया। जहां इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया के नेतृत्व में आरोपी को ट्रैप करने के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को विजिलेंस टीम ने मुनीश शर्मा को पाउडर लगे 2500 रुपये के नोट दिए और उन्हें विनोद कुमार को रिश्वत के रूप में देने को कहा। वायदे के मुताबिक मंगलवार शाम मुनीश शर्मा ने विनोद कुमार को डेरा बाबा रूद्रानंद के पास स्थित मनोहर मार्केट में पैसे देने के लिए बुला लिया।
जैसे ही मुनीष शर्मा ने विनोद को 2500 रुपये थमाए। इसी दौरान विजिलेंस के इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया और उनकी टीम ने आरोपी विनोद कुमार को दबोच लिया। गुलेरिया ने विनोद कुमार की जेब से उक्त पैसे निकलवाने के बाद उसके हाथ धुलवाए जिससे पानी का रंग बदल गया। इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया ने बताया कि आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।