{"_id":"5b3fa0a34f1c1b18308b4a9a","slug":"21530896547-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, पीजीआई रेफर
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गांव चलोला में 8 वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर किशोर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ कर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मंजीत निवासी चलोला वीरवार रात अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ती देखकर परिजन तुरंत बालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल के एसएम डॉ. बीबी कटोच ने बताया कि किशोर को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।