फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी

दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी

Thu, 14 Jun 2018 10:46 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल। दिनदहाड़े युवक और महिला वीरवार को नंगल में फिल्मी स्टाइल में रेलवे ऑफिस के बाहर से बाइक चुराकर ले गए। आरोपी महिला और युवक चोरी करने की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है। नंगल के रेलवे रोड पर एक महिला और युवक रेलवे यार्ड के बिजली विभाग के बाहर खड़े बाईक चुरा कर ले गए। नजदीक बाजार की एक कन्फेक्शनरी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी चोरी करने की वीडियो कैद होने के बाद सारी असलियत सामने आई।


रेलवे में इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत संजीव कुमार ने बताया कि मात्र 10 मिनट पहले अपनी बजाज प्लेटिना बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी करके वह अंदर गया। जैसे ही 10 मिनट में वह बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। कुछ देर शोर पड़ने और भागदौड़ के बाद नजदीक की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि किस तरह एक महिला और युवक बाइक के पास खड़े होकर पहले बातें करते रहे और युवक बाइक का लॉक खोलने में कामयाब हो गया। बाइक का लॉक खुलते ही दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित संजीव कुमार ने मामले की शिकायत रेलवे की जीआरपी चौकी में दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed