फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीट-पीट कर अधमरा किया युवक, पीजीआई रेफर

पीट-पीट कर अधमरा किया युवक, पीजीआई रेफर

Wed, 13 Jun 2018 10:10 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
पीट-पीट कर अधमरा किया युवक, पीजीआई रेफर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। स्थानीय कॉलेज के पास ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। मारपीट की इस वारदात में युवाओं ने एक युवक की बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। मारपीट की वारदात के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पंजाब के आनंदपुर तहसील के तहत नानग्रां गांव के युवक की ऊना कॉलेज के पास कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। मामला विवाह के लिए रिश्ते से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सुनील के परिजनों के अनुसार उसकी शादी के लिए रिश्ता ऊना के एक गांव की युवती से करीब एक साल पहले हुआ था। युवक की मंगेतर ऊना कॉलेज में एमकॉम की छात्रा बताई जा रही है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से किसी बात को लेकर फोन के माध्यम से उक्त रिश्ते को लेकर मनमुटाव की बातें सामने आने लगीं। इस मामले को लेकर बुधवार को युवक और उसकी मंगेतर का मिलना जैसे ही ऊना कॉलेज के पास हुआ तो लड़की के भाई ने अपने साथियों के साथ वहां आकर सुनील को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में युवक को अधमरा कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में घायल युवक को लोगों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed