{"_id":"5a75bc4e4f1c1b92268b8078","slug":"21517665358-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम ऑफिस में महिला शिकायत को लेकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएम ऑफिस में महिला शिकायत को लेकर हंगामा
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पथ परिवहन निगम की बस में परिचालक के खिलाफ यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर ऊना आरएम कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। इस शिकायत की सुनवाई को लेकर पहुंचे पीड़ित पक्ष और आरएम ऊना संजीव बिष्ट के बीच भी मामले को लेकर काफी देर तक कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तनावपूर्ण माहौल बन गया जिससे स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। इस पर आरएम कार्यालय ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुला लिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला बसोली निवासी शशि बाला ने बताया कि करीब आठ माह पहले अपने पति के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में ऊना से जालंधर जा रही थी। होशियारपुर पहुंचने पर बस के परिचालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया जिसकी शिकायत उसने आरएम ऊना को दी थी। शिकायत देने के बावजूद परिचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आला अधिकारियों को भी शिकायत की। ऊषा देवी ने बताया कि मामले की जांच के लिए शनिवार को आरएम ऊना ने कार्यालय बुलाया था। यहां पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला की शिकायत के बारे में हो रही है जांच
क्षेत्रीय प्रबंधक ऊना संजीव बिष्ट ने कहा कि महिला की शिकायत के बारे में जांच की जा रही है। शिकायतकर्ताओं को शनिवार के दिन कार्यालय में बुलाया गया था लेकिन शिकायतकर्ता के साथ एक अन्य युवक ने ऑफिस में पहुंचकर खूब हंगामा किया। इसके चलते मजबूरन पुलिस को बुलाना पड़ा। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की ओर से लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप को नकारा है।
विज्ञापन