फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बच्चों से टूर के पैसे लेकर प्रधानाचार्य गायब

बच्चों से टूर के पैसे लेकर प्रधानाचार्य गायब

Mon, 13 Nov 2017 07:38 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से टूर के पैसे लेकर प्रधानाचार्य गायब

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला मुख्यालय स्थित प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित एक स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रताड़ित करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि पिकनिक टूर के लिए हर छात्र से एक हजार रुपये वसूलने के बाद प्रधानाचार्य राशि के साथ भूमिगत हो गया है। कुछ दिन पहले स्कूल की ओर से तय टूर में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य की ओर से आपत्तिजनक शब्द कहने के आरोप लगे थे।

इसकी शिकायत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुलिस को लिखित तौर पर की है। आरोप है कि संबंधित स्कूल में टूर पर न चलने वाले छात्र-छात्राओं को कई दिनों से प्रधानाचार्य अपने कक्ष में बुलाकर प्रताड़ित कर रहा था। विद्यार्थियों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन कमेटी ने प्रधानाचार्य पर जांच बैठा दी है। पिछले कुछ दिनों से स्कूल के प्रधानाचार्य भूमिगत हैं। हालांकि स्कूल प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी प्रधानाचार्य से संपर्क करने का प्रयास कर रह हैं।
विज्ञापन


एसएमसी का प्रधानाचार्य से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य टूर के लिए बच्चों से एकत्रित की हजारों रुपये की राशि और कुछ बच्चों की फीस के पैसे लेकर गायब है। एसएमसी कमेटी की प्रधान अंजू कुमारी ने कहा कि मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन कमेटी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट (मैनेजमेंट) डीडी वशिष्ठ का कहना है कि मामले को लेकर प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने पर प्रधानाचार्य पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed