फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो ने खाया जहर, एक की मौत

दो ने खाया जहर, एक की मौत

Fri, 28 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
दो ने खाया जहर, एक की मौत
ऊना। गांव रामपुर व कोटला कलां में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर हालत में ऊना अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान रामपुर ऊना निवासी मुनीष (26) पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। जहर खाने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार पहला मामला जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव रामपुर का है, जहां स्थानीय निवासी युवक मुनीष ने वीरवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ऊना में ऑटो रिक्शा चलाता था। लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी व पांच महीने का बच्चा छोड़ गया है। वहीं दूसरा मामला ऊना के समीपवर्ती गांव कोटला कलां का है, जहां स्थानीय निवासी श्याम लाल (28) वर्षीय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जंाच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed