फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डूमखर में तारकोल के करीब 22 ड्रम चोरी

डूमखर में तारकोल के करीब 22 ड्रम चोरी

Tue, 04 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
डूमखर में तारकोल के करीब 22 ड्रम चोरी
बंगाणा(ऊना)। उपमंडल बंगाणा के डूमखर स्थित पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर डूमखर में ठेेकेदार की ओर से रखे तारकोल के करीब 22 ड्रमों चुरा ले गए। हैरत की बात है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से को सौंपी शिकायत में ठेकेदार रमेश चंद ने बताया कि उनका सड़क का कार्य चला हुआ है और वहां पर टारिंग करनी थी। जिसके लिए डूमखर में उन्होंने तारकोल के 29 ड्रम लाकर रखे थे। मंगलवार सुबह जब लेबर तारकोल के ड्रम लेने डूमखर पहुंची, तो वहां पर तारकोल के मात्र सात ही ड्रम थे। ठेकेदार सूचना मिलते ही डूमखर स्थल पर पहुंचा और तारकोल के 22 ड्रम चोरी होने की लिखित शिकायत पुलिस थाना डूमखर में दी। जिला पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा तारकोल के 22 ड्रम चोरी होने की शिकायत बंगाणा पुलिस थाने में दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed