फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला ने लगाया फंदा

महिला ने लगाया फंदा

Sat, 01 Sep 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया फंदा
फांसी लगाकर जान दी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती बनगढ़ गांव में 25 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बनगढ़ निवासी काजल के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी पांच महीने पहले हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। विवाहिता के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बनगढ़ के एक घर में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी पंजाब के नंगल कस्बा से सटे दभेटा निवासी मायके पक्ष को भी दे दी गई। शनिवार सुबह ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।


एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर मृतका के ससुराल और मायके पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतका द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed