फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैहतपुर के एक उद्योग में आग, 10 लाख का नुकसान

मैहतपुर के एक उद्योग में आग, 10 लाख का नुकसान

Sun, 27 May 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर के एक उद्योग में आग, 10 लाख का नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय नगर परिषद् के वार्ड-9 में एक अति लघु उद्योग में रविवार सुबह अचानक आग लगने से कच्चे माल समेत कारखाने की मशीनरी भी जलकर राख हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर अग्निकांड का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे आग लगने की सूचना मिली। आग को बुझाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए लेकिन देखते देखते ही आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इस पर काबू पाना बाद में मुश्किल हो गया। तब तुरंत ही दमकम विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौका पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कारखाने के अंदर रखी फीड बनाने वाली मशीनरी तथा कच्चा माल जलकर राख बन चुका था। आग की भेंट चढ़े फीड बनाने वाले कारखाने के मालिक मंजीत सिंह के मुताबिक आग कैसी लगी इस की वजह का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


कारखाने के अंदर सारा सामान जल गया है। उद्योग मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में इस आग से 10 लाख का नुकसान होने की बात कही है। आग के कारणों की गहन जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह सब कैसे हुआ। यह महज एक हादसा है या किसी की साजिश यह जांच का विषय है। इन दिनों अचानक आग की घटनाएं बढ़ने से लोग भयभीत हैं। अभी दो रोज पहले ही रेलवे रोड पर आग से दुकानदार का सारा सामान चलकर राख में तबदील हो चुका है जिससे करीब चार लाख का नुकसान हुआ था। शिवालिक पहाड़ियों पर आए दिन हो रही आग की घटनाएं चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए नगर परिषद या ग्राम पंचायत स्तर पर भी बंदोबस्त किए जाने की मांग उठाने लगी है। पुलिस चौकी प्रभारी खेम सिंह के मुताबिक फीड बनाने वाले कारखाने में आग के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed