{"_id":"5b055b114f1c1b1a5e8b67c8","slug":"201527077649-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने गए सरपंच पर चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन रोकने गए सरपंच पर चलाई गोलियां
Updated Wed, 23 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक चोपड़ा
विज्ञापन
नंगल।
उपमंडल नंगल के तहत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से हो कर गुजरने वाली स्वां नदी में अवैध खनन में लिप्त माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ये लोग अब चुने हुए नुमाइंदों पर गोलियां बरसाने से भी गुरेज नहीं कर रहे। साथ लगते गांव भलाण में खनन माफिया ने पंचायत की भूमि पर रात के अंधेरे में जेसीबी की मदद से खनन की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच अमनदीप शर्मा उर्फ संजू ने माफिया को ललकारा तो खनन से जुड़े लोगों ने दूसरी ओर से गोलियां चलाना शुरू कर दीं।
सरपंच व उनके साथियों ने भाग कर जान बचाई अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सरपंच अमनदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें बीती देर रात जानकारी मिली कि पंचायत की भूमि पर माफिया मशीनों से खनन कर रहा है तो वह अपने पंच प्यारा सिंह व वामदेव के साथ मौके पर पहुंचे। जब उन्हें खनन से रोकने की कोशिश की तो उन पर गोलियां चला दीं और उन्होंने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रात का समय होने के कारण वे फायरिंग करने वालों को पहचान नहीं पाए। इस मामले की शिकायत पुलिस के पास कर दी है। उन्होंने कहा कि सरपंच होने के नाते अगर वह अवैध खनन को नहीं रुकवाते तो प्रशासन के समक्ष जवाबदेह होना पड़ता। उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
मामले की गहनता से हो रही जांच : एसएचओ
थाना प्रभारी नंगल सन्नी खन्ना का कहना है कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।