{"_id":"5afedbef4f1c1be2408b6403","slug":"201526651887-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन न देने पर एक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन न देने पर एक के खिलाफ केस दर्ज
Updated Fri, 18 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन न देने पर एक के खिलाफ केस दर्ज
अंब (ऊना)। संतोषगढ़ निवासी व्यक्ति के विरुद्ध एसबीआई शाखा अंब के प्रबंधक ने विदेश जाने के नाम पर लिए पांच लाख रुपये का लोन न लौटाने और धोखाधड़ी की शिकायत की है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसबीआई अंब शाखा प्रबंधक ईशान चौधरी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उमेश कुमार निवासी संतोषगढ़ ने जून 2011 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला जिसका अब एसबीआई में विलय हो चुका है, बैंक से पांच लाख का लोन लिया था। आरोपी न विदेश गया और न ही उसने लोन की रकम बैंक को लौटाई। डीएसपी मनोज जम्वाल अंब ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार लोन मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज
अंब (ऊना)। रक्कड़ कॉलोनी ऊना निवासी व्यक्ति के विरुद्ध एसबीआई शाखा अंब के प्रबंधक ने कार खरीदने के लिए चार लाख के लोन मामले में धोखाधड़ी की शिकायत की है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एसबीआई अंब शाखा प्रबंधक ईशान चौधरी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि राकेश कौशल ने अक्तूूबर 2012 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला जिसका अब एसबीआई में विलय हो चुका है, बैंक से चार लाख का लोन लिया था। आरोपी ने कार खरीद के लिए लोन लिया था लेकिन कार नहीं खरीदी और बैंक से धोखाधड़ी की। अंब के डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राहगीर व्यक्ति से बरामद की 20 ग्राम चरस
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने भरवाईं में नाके के दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति को 20.18 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी जगबीर सिंह की अगुवाई में की गई। जब शाम के समय थनिकपुरा के पास पुलिस ने नाका लगाया था तो वहां से पैदल जा रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे चरस बरामद की गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कमल किशोर निवासी ज्वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।