फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पुलिस ने 269 वाहनों के चालान काटे

पुलिस ने 269 वाहनों के चालान काटे

Sat, 08 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 269 वाहनों के चालान काटे
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले में विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 269 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 269 वाहनों के चालानों में से 246 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके 39,900 रुपये प्राप्त किए। इनमें 207 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, छह चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 23 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, दो चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, दो चालान उतावलेपन व लापरवाही से वाहन चलाने पर, छह चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, चार चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, चार चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर तथा 14 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा बिना कागजात के वाहन चलाने पर एक वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत दो लोगों के चालान किए गए हैं। इनसे 200 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना गगरेट के तहत अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान किया गया। इससे जुर्माने के रूप में 4700 रुपये प्राप्त किए गए हैं। अवैध खनन करने पर पुलिस चौकी पंडोगा के तहत दो वाहनों व पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत दो वाहनों के चालान किए गए और वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर आम जनता के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने पर पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत एक व्यक्ति का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed