{"_id":"5b6c74844f1c1b913e8b6188","slug":"191533834372-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन से गिरकर कामगार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेन से गिरकर कामगार की मौत
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेन से गिरकर ऑपरेटर की मौत
गगरेट के निजी उद्योग में पेश आया हादसा
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट(ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी उद्योग में क्रेन से गिरने के कारण उद्योग के क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी सतपाल सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक गगरेट के एक निजी एक उद्योग में तैनात 55 वर्षीय सतपाल क्रेन पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान लगभग 60 फीट की ऊंचाई से कार्य करते समय सतपाल का संतुलन बिगड़ गया और वह क्रेन से नीचे गिर गया। इससे सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। उद्योग में मौजूद अन्य कामगारों और कर्मचारियों ने उसे फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह पहले भी गगरेट औद्योगिक क्षेत्र के एक निजी उद्योग में एक कामगार महिला की मशीन में फंस कर जान चली गई थी। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।