फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लाहत में व्यक्ति की हत्या से सनसनी

लाहत में व्यक्ति की हत्या से सनसनी

Fri, 08 Jun 2018 07:43 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
लाहत में व्यक्ति की हत्या से सनसनी
मलाहत में व्यक्ति की हत्या से सनसनी
विज्ञापन

पुरानी रंजिश बताई जा रही हत्या की वजह, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, 302 का केस दर्ज जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मलाहत में एक व्यक्ति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुशल सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मलाहत के रूप में हुई है। एससी दिवाकर शर्मा एवं एएसपी अमित शर्मा ने टीम सहित मौका-ए-वारदात का जायजा लिया है। वहीं मामले की फौरन जांच करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ जारी है। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम ने मौके पर दौरे कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक रक्कड़ कॉलोनी में चाय की दुकान करता था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मलाहत में कुछ लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव देखा। शव पर मिट्टी लगी थी, कमीज फटी हुई थी। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर व्यक्ति की पहचान कुशल सिंह के रूप में की। कुशल रक्कड़ कॉलोनी में चाय की दुकान करता था। बताया जा रहा है कि कुशल ने वीरवार रात मलाहत स्थित ईंट भट्ठे के पास अपने साथियों के साथ शराब पी थी। इसके बाद आपसी कहासुनी में झड़प हो गई। इसी कहासुनी के बीच मारपीट में कुशल की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की तीन बोतलें बरामद की हैं। शुरुआती जांच में कुशल की हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। देर दोपहर धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर कई साक्ष्य जुटाए है।
विज्ञापन

एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले के बारे में पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed