{"_id":"5af0601d4f1c1b85028b887f","slug":"191525702685-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूणखर खड्ड में खनन माफिया ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूणखर खड्ड में खनन माफिया ने डाला डेरा
Updated Wed, 09 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिले में अवैध खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि जिले की प्रमुख स्वां नदी समेत अन्य बड़ी खड्डों में खनन माफिया बिना किसी डर के खनन कर रहा है। वहीं, उपमंडल बंगाणा की लूणखर खड्ड में दिनदहाड़े जेसीबी मशीनों और प्रवासी श्रमिकों की मदद से खनन किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से जिले में कई जगहों पर खनन माफिया पर कार्रवाई की गई लेकिन हैरत है कि इसके बावजूद खनन माफिया बाज नहीं आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक सेना में सूबेदार के पद पर तैनात सुरेंद्र पाल ने पुलिस के पास शिकायत दी है कि उनके घर के पास लूणखर खड्ड में अवैध का कारोबार जोरों पर चल रहा है। छुट्टी आए सूबेदार सुरेंद्र पाल का कहना है कि लूणखर खड्ड में अवैध खनन कर रेत से भरे हुए ट्रक एवं ट्रैक्टर ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने पूर्व एसपी संजीव गांधी को भी अवैध खनन को लेकर शिकायत दी थी। लेकिन एसपी का तबादला होने के बाद फिर खड्ड में अवैध खनन का कारोबार शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सूबेदार सुरेंद्र पाल ने बताया कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र की जमीन धंसने लगी है। इसके अलावा क्षेत्र में पानी का लेवल भी कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पुलिस के अधिकारियों के समक्ष खनन पर रोक लगाने की शिकायत दी तो पुलिस अधिकारियों ने स्टाफ की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ दिया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। एसपी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा कि खड्डों में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन