फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जहरीला पदार्थ खाने से मौत

जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sat, 25 Nov 2017 05:33 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल(ऊना)।
पुलिस चौकी जोल के तहत चौकीमन्यार में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन शर्मा (36) निवासी चकसराईं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकीमन्यार निवासी अमन ने अज्ञात कारणों से शनिवार को अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जब लोगों ने देखा तो किसी ने इसकी सूचना 108 रोगी वाहन को दी। रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी राकेश और पायलट संजीव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमन पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और पारिवारिक सदस्यों के साथ भी उसका किसी बात को लेकर झगड़ा चला हुआ है। इसकी वजह उसे परिवार से बेदखल किया गया था।
विज्ञापन


युवक चौकीमन्यार में ड्राइवर का काम करता था। युवक ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed