फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शातिर ने दुकान से 92 हजार रुपये से भरा थैला उड़ाया

शातिर ने दुकान से 92 हजार रुपये से भरा थैला उड़ाया

Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
शातिर ने दुकान से 92 हजार रुपये से भरा थैला उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती कोटला कलां गांव में शातिर किराने की दुकान से नोटों से भरा थैला चोरी करके ले भागे। दुकान से रुपया चोरी होने का दुकानदार को तब पता चला जब वह पैसे जमा करवाने बैंक के लिए जाने लगा। उसे दुकान में रखा कैश का थैला गायब मिला।

पीड़ित दुकानदार ने ऊना पुलिस थाना में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जोगिंद्र सिंह (70) पुत्र मेला राम निवासी गांव डंगोली ने पुलिस थाना ऊना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि वे कोटलां कलां में दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति शुक्रवार को उसकी दुकान में फीड लेने के लिए आया। वह फीड की बोरियां देख कर चला गया। कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति फिर से दुकान में आया और दुकानदार से शादी में शगुन देने के लिए पांच सौ के नोट के बदले सौ-सौ के पांच नोट मांगने लगा। इस पर दुकानदार ने थैले में सौ-सौ के पांच नोट निकाल कर दे दिए। दुकानदार ने बताया कि पैसे लेने के बाद शातिर ने उसे बातों ही बातों में उलझा लिया और फिर से फीड की बोरियां लेने का बहाना लगाकर वहां चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दुकानदार ने बाद में देखा तो उसका कैश से भरा हुआ थैला गायब था। दुकानदार जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके थैले में दुकान की सेल की करीब 92 हजार रुपये की नकदी थी। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed