फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिस तैनात

हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिस तैनात

Mon, 25 Mar 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश के प्रवेशद्वार पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। गगरेट हलके में पंजाब से मिलने वालों रास्तों पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी हैं। गगरेट क्षेत्र में आशादेवी, मरवाड़ी, अंबोटा, थपलां, दौलतपुर, गगरेट में विशेष रूप से पंजाब से आने वाली गाड़ियों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी।


गगरेट में लगभग सात जगह चिह्नित की गई है जहां पुलिस सीमा पर तैनात रहेगी। पुलिस द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से पुलिस कर्मी वॉकी टॉकी से हर समय संपर्क में रह कर हर पल की अपडेट नियंत्रण कक्ष को देंगे। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने सोमवार को गगरेट थाना प्रभारी चैन के साथ बैठक कर सभी चिह्नित स्थानों को दौरा किया और जरूरी निर्देश भी दिए। डीएसपी ने बताया कि गगरेट से लगभग सात रास्ते पंजाब सीमा में जाते हैं। इनमें से तीन रास्तों पर तो निगरानी हर समय रहती है, बाकी बचे चार स्थानों पर चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed