फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस, 25 यात्री घायल

ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस, 25 यात्री घायल

Sun, 08 Apr 2018 05:35 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस, 25 यात्री घायल
अमृतसर पंजाब के ध्यानार्थ
विज्ञापन

ट्रक से टकराई सरकारी बस, 25 यात्री घायल
पंडोगा बैरियर के पास हादसा, दो यात्री गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
अमृतसर से घुमारवीं जा रही थी बस, घायलों को पहुंचाया क्षेत्रीय अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
हरोली के पंडोगा में अमृतसर से घुमारवीं रूट पर जा रही एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में करीब 25 बस यात्री घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने परिचालक समेत दो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना से बताया जा रहा है। वहीं यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप जड़े हैं। बहरहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अमृतसर से रविवार सुबह घुमारवीं जा रही थी। पंडोगा बैरियर के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घटना के चीखो पुकार सुनकर मौके पर भागे स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल लाया गया जहां से परिचालक समेत दो को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। इनमें परिचालक की टांग फ्रैक्चर है। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोन पर व्यस्त था चालक
बस में सवार अधिकतर यात्रियों का आरोप है कि बस चालक फोन पर बातचीत कर रहा था। आरोप है कि चालक होशियारपुर से आते हुए वनखंडी की चढ़ाई शुरू होने से पहले फोन पर बात करनी शुरू की थी और पंडोगा बैरियर पहुुंचने तक सिलसिला जारी रहा। यात्रियों की मानें तो चालक लापरवाही से बस चला रहा था जिस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची
बस में सवार यात्री दीपा देवी निवासी सरकाघाट, जय कुमार निवासी झंडूता, शीला देवी निवासी मैहरे, तिलकराज निवासी होशियापुर, अंकित ठाकुर निवासी अमृतसर, सुरेश कुमारी निवासी अमृतसर, कोमल ठाकुर निवासी अमृतसर, नीलम कुमार निवासी बड़सर, कविता देवी निवासी सरकाघाट, लीला देवी निवासी सरकाघाट, मनीता देवी निवासी सरकाघाट, प्रीतम चंद निवासी भोंरज, सुरजीत कुमार निवासी भोरंज, राजिंद्र शर्मा निवासी चौमुखा बंगाणा, कमलेश निवासी हरोली, सुमित निवासी हरोली, केसर सिंह निवासी लुधियाणा, सुखविंद्र कौर निवासी लुधियाणा, विशाल निवासी घुमारवीं, भागीरथ निवासी घुमारवीं, भगत सिंह निवासी नारी ऊना व शबनम निवासी सरकाघाट और दया राम निवासी बिलासपुर घायल हुए हैं। इसमें गंभीर रूप से घायल परिचालक दयाराम और तिलकराज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed