{"_id":"5ac8ce654f1c1b99618b6230","slug":"181523109477-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान पर जानलेवा हमला
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)।
विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान सतीश गोगी ने कुछ ट्रक ऑपरेटर पर पंजाब से युवकों को लाकर सोसायटी के कार्यालय में उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सोसायटी पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत गगरेट पुलिस को दी है। सोसायटी पदाधिकारियों ने आरोप लगाए हैं कि बाहर से आए हमलावर अपने साथ तेजधार हथियार भी लाए थे।
सतीश गोगी ने बताया कि कुछ ट्रांसपोर्टर एक साजिश के तहत अपने साथ पंजाब के युवक लेकर आए थे और आते ही उन्होंने उन पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। हालांकि बाद में सोसायटी के सदस्यों ने इस हमले का विरोध किया और इस प्रकार की कार्रवाई की निंदा की है। गगरेट थाना प्रभारी अमरीक सिंह का कहना है कि पुलिस ने सोसायटी के प्रधान सतीश गोगी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।