{"_id":"5ab3b8444f1c1bb22a8b4b59","slug":"181521727556-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हाउसिंग सोसायटियों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हाउसिंग सोसायटियों पर केस दर्ज
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
धारा 118 के उल्लंघन और हाउसिंग सोसायटियों में प्लाटों की खरीद को लेकर जिलाधीश ऊना के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। डीसी की शिकायत पर पुलिस ने ऊना की पांच विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने की है। वहीं उपायुक्त विकास लाबरू ने विभिन्न मामलों की शिकायत पुलिस को देने की बात मानी है।
पुलिस ने डीसी ऊना की शिकायत के आधार पर पांच सोसायटियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इन सोसायटियों पर बाहरी लोगों को गलत ढंग से मकान व प्लॉट बेचने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के बाद यह कार्रवाई की गई है। ऊना में हाउसिंग सोसायटियों पर पहली बार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। हालांकि अनेक शिकायतें प्लॉटों की खरीद-फरोख्त को लेकर हैं।
विज्ञापन
कई मामले प्लाटों को दो-दो, तीन-तीन बार बेचने के भी आरोप सामने आए हैं। कई मामलों में तो अभी तक लोगों के पैसे फंसे हुए हैं। ऐेसे में जिलाधीश की कार्रवाई के बाद और भी कई परतें जांच के दौरान खुल सकती हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पांच सोसायाटियों के प्लॉटों और मकानों को बेचने में बरती अनियमितताओं को लेकर जिलाधीश से मिले पत्र के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन सभी का रिकॉर्ड चेक किया जाएगा।
विज्ञापन