{"_id":"5a6742684f1c1b77268b5e52","slug":"181516716648-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली(ऊना)।
क्षेत्र के गांव भदौड़ी में चाय की दुकान करने वाले एक दुकानदार से तीन लोगों ने मारपीट कर डाली जिसमें उसे चोटें आई हैं। इस हमले के बाद तीनों कार में सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हरोली को सौंप दी है। पुलिस थाना हरोली को दिए शिकायत पत्र में सोमनाथ ने बताया कि सोमवार देर शाम लगभग सात बजे वह अपने चाय की दुकान पर काम कर रहा था।
इसी दौरान तीन लोगों ने उसकी दुकान में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि वह ऊना के सीबीआई स्टाफ के सदस्य है। उन्होंने अपना दफ्तर और मोबाइल नंबर भी बताया। पीड़ित ने बताया कि एक व्यक्ति करमपुर का निवासी है जिसे वह जानते है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पास गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए तो वह तीनों लोग पालकवाह की ओर गाड़ी में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
गांव के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, संजीव कुमार, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, रूपलाल एवं अमरजीत सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव में ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरोली डीएसपी गोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन