{"_id":"5a1bf8a14f1c1b76678bddf2","slug":"181511782561-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Mon, 27 Nov 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिप्पर की चपेट में आने से युवक की मौत
हरोली के गोंदपुर में हादसा, पंजाब के संगरूर निवासी के रूप में पहचान
पुलिस ने शुरू की मामले के संदर्भ में छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत गोंदपुर में टिप्पर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दविंद्र सिंह (37) संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब का संगरूर निवासी दविंद्र सिंह अपने टिप्पर के साथ गोंदपुर में निर्माण सामग्री लेने के लिए आया था। जब वह वहां पर काम कर रहा था तो अचानक ही टिप्पर की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।