{"_id":"5c8540fdbdec2214323f2a94","slug":"171552236797-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों और बाइक में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों और बाइक में टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती कलरुही गांव में दो कारों और एक बाइक की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार सवार अंजू बाला निवासी हीरानगर अंब तथा बाइक पर सवार अंजलि को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। अनियंत्रित कार की चपेट में एक बाइक भी आ गई। कारों में तेज टक्कर के कारण एक कार के तीन टायर फट गए। जबकि उस कार में सवार अंजू बाला पत्नी राजेश कुमार निवासी हीरानगर अंब को भी गंभीर चोटें आई हैं।
बाइक सवार संतोष कुमार के साथ बैठी उसकी पत्नी अंजलि भी हादसे में घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।