{"_id":"5a098d224f1c1b72548bcc35","slug":"171510575394-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टाहलीवाल/ ऊना।
जिला के टाहलीवाल और जनकौर में पेश आए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान नरेश कुमारी पत्नी गुरमेज सिंह निवासी नंगल और संदीप सिंह पुत्र सेवक सिंह निवासी बरनाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा रविवार रात टाहलीवाल रॉयल गार्डन हनुमान मंदिर के समीप पेश आया।
नंगल निवासी गुरमेज सिंह अपनी पत्नी नरेश कुमारी के साथ बाइक पर टाहलीवाल से नंगल की ओर जा रहे थे। रॉयल गार्डन के समीप सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गुरमेज सिंह को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। दूसरा हादसा जनकौर के समीप पेश आया जहां संदीप सिंह निवासी बरनाला पंजाब कार में सवार होकर देर रात संतोषगढ़ से ऊना जा रहा था।
विज्ञापन
जनकौर स्कूल से कुछ पीछे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन