फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   टैंपो-बाइक में टक्कर, दसवीं के छात्र की मौत

टैंपो-बाइक में टक्कर, दसवीं के छात्र की मौत

Wed, 10 Jan 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
टैंपो-बाइक में टक्कर, दसवीं के छात्र की मौत
accident shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के कुठेड़ा खैरला में एक टैंपो की चपेट में आने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सुमीर निवासी होशियारपुर की रूप में हुई। हादसे के बाद टैंपो चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग दो बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 अंब-नैहरियां मार्ग पर नैहरियां की ओर से आ रहे टैंपो की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस कारण बाइक चला रहे युवक समीर की गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे युवक दिव्यांशुु पुत्र जितेंद्र गुप्ता निवासी होशियारपुर पंजाब की दाहिनी टांग फ्रैक्चर हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे एक कार सवार ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक महाकालेश्वर (कांगड़ा) से बाइक पर वापस लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. वाईआर रवि ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिव्यांशु को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि टैंपो चालक दुर्घटना के बाद वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed