फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शातिरों ने दो मेडिकल स्टारों के तोड़े ताले

शातिरों ने दो मेडिकल स्टारों के तोड़े ताले

Sat, 15 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
शातिरों ने दो मेडिकल स्टारों के तोड़े ताले
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कालोनी और कॉलेज रोड पर स्थित मेडिकल स्टोरों के शातिरों ने ताले तोड़े डाले। वारदात में रक्कड़ कालोनी स्थित मेडिकल स्टोर से शातिरों ने गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। देर रात हुई वारदात से लोगों में दहशत है का माहौल है। स्टोर मालिक की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ऊना के रक्कड़ कालोनी स्थित मेडिकल स्टोर मालिक शुक्रवार रात रोज की तरह मेडिकल स्टोर को बंद कर घर चला गया। शनिवार सुबह जब मेडिकल स्टोर का मालिक दुकान पर पहुंचा, तो उसने शटर को टूटा हुआ पाया और तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। मेडिकल स्टोर मालिक ने बताया कि शातिरों ने गल्ले से 5400 रुपये चुरा लिए। जबकि दुकान में दवाइयों और रेडीमेड गारमेंट के सामान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। वहीं, कॉलेज रोड पर मेडिकल स्टोर के शातिरों ने ताले तोडे़ हैं, लेकिन शातिर शटर ऊपर उठाने में कामयाब न हो सके। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed