फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   छात्र से पकड़ी 51.95 ग्राम चरस

छात्र से पकड़ी 51.95 ग्राम चरस

Tue, 09 Jul 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
छात्र से पकड़ी 51.95 ग्राम चरस
छात्र से पकड़ी 51.95 ग्राम चरस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के दौलतपुर चौक-गगरेट मुख्य सड़क पर मवाकोहलां गांव में पुलिस ने एक छात्र से चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक पुलिस ने चौकी प्रभारी तरसेम सिंह की अगुवाई में मवाकोहलां में अंबेडकर भवन के सामने मंगलवार दोपहर बाद ट्रैफिक नाका लगा रखा था। पुलिस ने तीन चार चालान काटे थे कि गगरेट की तरफ से दौलतपुर चौक जा रहा एक बाइक सवार आया। पुलिस का नाका देखकर घबरा गया और बाइक को वापस मोड़कर भगाने लगा। पुलिस ने उसे रोककर जब तलाशी ली तो 51.95 ग्राम चरस मिली। इसकी बाजार में कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। आरोपी एक शैक्षणिक संस्थान का स्नातक स्तर का छात्र है। चरस बरामद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी आकाश कौंडल निवासी नंगल जरियाला को हिरासत में ले लिया। जबकि उसकी बाइक को जब्त कर लिया। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने 51.95 ग्राम चरस पकड़ी है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करके आगामी करवाई शुरू कर दी है। बाइक भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed