फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नंगल में ऊना के व्यक्ति से एक लाख की लूट

नंगल में ऊना के व्यक्ति से एक लाख की लूट

Fri, 05 Jul 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
नंगल में ऊना के व्यक्ति से एक लाख की लूट
नंगल में ऊना के व्यक्ति से एक लाख की लूट
विज्ञापन

बैंक शाखा के बाहर से लूटपाट कर फरार हो गए लुटेरे
पल्सर बाइक पर सवार थे दोनों अज्ञात शातिर, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल/ऊना। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से एक लाख रुपये की राशि निकलवा कर बैंक से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति से दो अज्ञात वाइक सवार दो युवा राशि छीन कर फुर्र हो गए। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे की है।
जानकारी अनुसार बीबीएमबी कर्मचारी एवं हिमाचल के जिला ऊना के गांव दबोड़ में रहने वाले राम चौधरी पुत्र जुल्फी राम चौधरी ने बताया कि उसने नंगल स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से एक लाख रुपये की राशि निकलवाई थी और यह राशि बैग में डाली। जैसेे ही वह बैंक से बाहर निकला तो पहले से ही बैंक के बाहर खड़े पल्सर बाइक सवार अज्ञात दो युवाओं ने उसे धक्का दिया और उससे बैग छीन कर देखते ही देखते नौ दो ग्यारह हो गए। उन्होंने कहा कि बैग में आधार कार्ड, चेक बुक और अन्य जरूरी कागजात भी थे। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना की खबर शहर में आग की तरह फैली और क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है लेकिन कैमरों की दूरी ज्यादा होने के कारण लुटेरों के चेहरे साफ नजर नही आ रहे।
विज्ञापन

वहीं, नंगल पुलिस के सब इंस्पेक्टर राकेश विंदर सिंह ने कहा कि राम चौधरी की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बैंक तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed