फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एक दुकान से चुराया सोने का कोका, दूसरी पर बेच दिया

एक दुकान से चुराया सोने का कोका, दूसरी पर बेच दिया

Fri, 05 Jul 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
एक दुकान से चुराया सोने का कोका, दूसरी पर बेच दिया
एक दुकान से सोने का कोका चुराकर दूसरी पर बेचते पकड़ीं महिलाएं
विज्ञापन

दौलतपुर की घटना, सोने का कोका चुराकर उसकी जगह रख दिया था नकली कोका
लोगों ने पुलिस के हवाले की, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नपं दौलतपुर चौक के बाजार में एक ज्वैलरी की दुकान से सोने का कोका चुराकर उसे दूसरी दुकान में बेचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चार राजस्थानी महिलाएं जो बीकानेर की रहने वाली थीं, बस स्टैंड के पास एक ज्वैलरी की दुकान पर गईं और सोने का कोका दिखाने के लिए कहा। महिलाओं ने बड़ी होशियारी से एक सोने का कोका चुराकर उसकी जगह एक नकली कोका रख दिया और रेट न बनने पर वहां से चली गईं। उनके चले जाने के बाद उक्त दुकानदार के साथी को शक हुआ और उन्होंने जब कोके को चेक किया तो उनमें से एक कोका डुप्लीकेट पाया। इस पर वे इन महिलाओं की तलाश में निकल पड़े और बाजार में ही एक अन्य ज्वैलरी पर जाकर देखा तो पाया कि उक्त महिलाएं वहां पर दुकान से चुराया हुआ कोका बेचने की फिराक में थी, जिस पर उन्हें वापस वे अपनी दुकान पर ले आया और इतने में आसपास के लोगों और राहगीरों को शातिर महिलाओं के बारे में भनक लगी तो भीड़ ने उनकी खूब खातिरदारी की और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, चौकी प्रभारी तरसेम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदार तिलकराज के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही पूछताछ के लिए आरोपी महिलाओं को पुलिस चौकी ले गए। उधर, चौकी प्रभारी तरसेम सिंह का कहना है कि महिलाओं ने गलती मानकर चोरी किया हुआ सोने का कोका लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed