{"_id":"5d1e3b928ebc3e3c890ba662","slug":"156226239417-una-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में दो गुटों के बीच चले धारदार हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊना में दो गुटों के बीच चले धारदार हथियार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। शहर के एमसी पार्क के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इतना ही नहीं युवकों ने मारपीट में डंडे और तेजधार हथियार भी चलाए। मारपीट की वारदात में 3 से 4 युवकों को चोटें आई हैं।
बीच सड़क में युवकों में मारपीट की वारदात से सड़क पर लोगों में दहशत पैदा हो गई। हालांकि दोनों पक्षों में किसी की शिकायत न आने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो सका है। बुधवार देर रात एमसी पार्क के पास युवकों में हुए झगड़े में जमकर लात-घूंसे, डंडे और धारदार हथियार चले। बताया जा रहा है कि मारपीट में करीब तीन से चार लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक सड़क पर दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान लोगों ने बीच सड़क हो रही मारपीट की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोगों मौके से भाग निकले। इस कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह का कहना है कि रात को मारपीट की सूचना मिली थी। लेकिन जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर ऐसा कुछ नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में से किसी की शिकायत न आने पर मामला दर्ज नहीं किया गया है।