फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बर्गर खाने से दो दर्जन को फूड प्वाइजनिंग

बर्गर खाने से दो दर्जन को फूड प्वाइजनिंग

Thu, 04 Jul 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बर्गर खाने से दो दर्जन को फूड प्वाइजनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल। अड्डा मार्केट में स्थित एक मशहूर फास्ट फूड विक्रेता की रेहड़ी के बर्गर खाने से दो दर्जन से भी अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इन्हें एनएफएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नंगल के विक्की चांदला ने बताया कि उन्होंने 30 जून को रात 8.35 बजे होम डिलिवरी देने वाली जोमैटो के माध्यम से स्थानीय अड्डा मार्केट में स्थित फास्ट फूड की मशहूर रेहड़ी से बर्गर ऑर्डर किए थे। इसके खाने के उपरांत उनके परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इन्हें एनएफएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चार दिन बीत जाने के बावजूद इनकी हालात अभी भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


विक्की ने बताया कि बर्गर खाने के बाद उन्हें उल्टियां और लूज मोशन की शिकायत के साथ-साथ सिर में तेज दर्द होने लगा था। उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिख कर फास्ट फूड विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उक्त रेहड़ी से बर्गर खाने के उपरांत विक्की चांदला का अकेला परिवार नहीं है और भी बहुत लोग बर्गर खाने से बीमार हुए हैं। एनएफएल अस्पताल के रिकॉड के अनुसार वहां 18 लोग भर्ती हुए। कई लोगों ने निजी चिकित्सा केंद्रों पर उपचार करवाया। ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर उक्त रेहड़ी से ही बर्गर खा कर बीमार होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की ने बताया कि उनके परिवार के 7 सदस्यों में रक्षा देवी, बबली, राशि, कमल किशोर, रितिका, अनिरुद्ध, रेशव के अलावा संसार चंद, सुरजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, संदीप कुमार, हीना आदि फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।

कभी भी करवा लें जांच
फास्ट फूड के मालिक ने कहा कि उनकी रेहड़ी पर सभी सामान उच्च क्वालिटी का प्रयोग किया जाता है। इसकी जांच कोई भी अधिकारी आ कर किसी भी समय कर सकता है। उन्होंने कहा जो लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं हो सकता है उन्होंने किसी और जगह से कोई चीज खा ली हो।


18 लोगों का चल रहा उपचार : डॉ. शेरगिल
एनएफएल अस्पताल के डॉक्टर बीएस शेरगिल ने कहा कि एनएफएल अस्पताल में एक ही परिवार के सात लोगों सहित 18 लोग भर्ती हुए हैं। है। उन्होंने कहा कि सभी लोग लूज मोशन, उल्टियां और सिर दर्द की शिकायत से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed