{"_id":"5d1798d88ebc3e3caa3e704d","slug":"15618275238-una-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषगढ़ में पुलिस के ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतोषगढ़ में पुलिस के ताबड़तोड़ छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर पंचायत के मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात पुलिस के ताबड़तोड़ छापों से शराब और दड़ा-सट्टा माफिया में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात संतोषगढ़ नगर बाजार में करीब आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान शराब के पाउच और दडे़-सट्टे की पर्चियां पकड़ी हैं।
छापे की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद करके इधर-उधर छुप गए। एएसपी विनोद धीमान ने संतोषगढ़ बाजार में आधा दर्जन दुकानों में छापे के दौरान करीब 15 हजार की पर्ची दड़ा सट्टा व शराब के पाउच पकड़े। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस नशा माफिया पर कार्रवाई कर रही है। एसपी ने कहा कि नशा माफिया से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।