फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शातिरों ने उड़ाई लाखों की नकदी और आभूषण

शातिरों ने उड़ाई लाखों की नकदी और आभूषण

Thu, 27 Jun 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
शातिरों ने उड़ाई लाखों की नकदी और आभूषण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के टकारला गांव में शातिरों ने घर के ताले तोड़ कर घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के वक्त घर के मालिकों को पड़ोसी ने फोन पर आगाह भी किया था। लेकिन घरवाले शातिरों को पकड़ नहीं पाए।

शातिर कमरे की अलमारी से 32 हजार की नकदी सहित सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाना अंब में दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में दुकानदार रोहित खन्ना पुत्र हरि खन्ना निवासी गांव टकारला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बुधवार रात साढ़े दस बजे वह और उसका परिवार खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। रात को करीब डेढ़ बजे उनके पड़ोसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनके घर पर चोर घुसे गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही रोहित और उसकी माता घर के गैलरी हॉल में पहुंचे तो देखा कि वहां दो व्यक्ति खड़े थे। कमरे में खड़े शातिर रोहित और उसकी माता को देखकर मौके से भाग गए। इस दौरान घर में रखी अलमारी देखी तो खुली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर अलमारी से 32 हजार रुपये की नकदी और दो लाख के सोने के जेवर चोरी करके ले गए । आभूषणों में शातिर सोने की चेन, अंगूठी, डायमंड टॉप्स, बालियां दो जोड़ी, तीन चेनियां, सोने के कड़े और चांदी की पायलों चोरी करके ले गए हैं। चोरी की घटना के बाद वीरवार को एसपी दिवाकर शर्मा और डीएसपी अशोक वर्मा ने थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed