{"_id":"5d13a6258ebc3e3cf317561c","slug":"15615687864-una-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहली बार स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला ऊना में पहले भी छात्राओं द्वारा शिक्षकों पर छेड़छाड़ करने व गलत तरीके से व्यवहार करने के मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि इन मामलों में मात्र आरोपों के सिवाय और कुछ भी सामने नहीं आया।
जिससे पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई कर सके। लेकिन शिक्षक द्वारा स्थानीय स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म का यह पहला मामला है, जिसने जिला ऊना को प्रदेश व आसपास के क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग भी अपनी ओर से सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिसमें शिक्षक को तो सस्पेंड करने के साथ सेवाओं से बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
स्कूल स्टाफ से भी पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग पूछताछ कर रहा है। दूसरी ओर गांव वासियों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ बढ़ते आक्रोश को देखते हुए चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों का तबादला किया गया है।