फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वन भूमि पर अवैध खनन बेधड़क जारी

वन भूमि पर अवैध खनन बेधड़क जारी

Mon, 17 Jun 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
वन भूमि पर अवैध खनन बेधड़क जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल (ऊना)। सोहारी-जोल संपर्क मार्ग पर कथित रूप से वन भूमि से अवैध तरीके से हजारों क्यूबिक मीटर खनिज निकालने का मामला सामने आया है। हालांकि इसकी शिकायत एक माह पहले विभाग को दी थी। इसके बाजूवद विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते पर्यावरण प्रेमियों में विभाग के प्रति गहरा रोष है।

गौरतलब है कि इसी जगह से पहले भी एक ठेकेदार ने अवैध रूप से खनिज निकाला था। शिकायत के बाद विभाग ने कार्यवाही करते हुए उससे प्रति क्यूबिक मीटर की दर से जुर्माना वसूला था।
विज्ञापन


अब सड़क को चौड़ा करने के नाम पर मशीनों की मदद से मलबा उठा कर सड़क निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि यहां सड़क की जितनी चौड़ाई की आवश्यकता है उसके बजाय खनिज की आवश्यकता के अनुपात में पहाड़ी को काटा गया है। ग्रामीणों ने विभाग से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संबंधित वन रेंज अधिकारी ने इस पर कार्यवाही को आश्वस्त किया था लेकिन एक माह के बाद भी संतोषजनक कार्रवाई न करने से लोग सवाल उठा रहे हैं। इस बारे में वनरक्षक तरसेम ने कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए जमीन की निशानदेही होनी थी जो अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीओ आधारित टीम करेगी जांच
आरओ संदीप कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें गलत तरीके से दी गयी थी। अब वनरक्षक की बजाय बीओ फारेस्ट पर आधारित टीम जांच करेगी। जांच के बाद अगर कुछ गलत पाया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।


लेटलतीफी की होगी जांच : डीएफओ
डीएफओ ऊना युशुदीप सिंह ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि क्यों मामले में कार्रवाई को लेकर देरी की गयी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सही क्यों नहीं दी गई, इस बारे भी जवाबतलबी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed