फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आधे घंटे में आग ने राख कर दिए 100 अशियाने

आधे घंटे में आग ने राख कर दिए 100 अशियाने

Sun, 16 Jun 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
आधे घंटे में आग ने राख कर दिए 100 अशियाने
अमन वर्मा
विज्ञापन

ऊना। निकटवर्ती घालूवाल गांव में आग से 100 परिवारों के अशियाने जलाकर राख हो गए। सुबह 11 बजे के करीब झुग्गियों में लगी आग से प्रवासी परिवारों का अंदर रखा सारा सामान राख हो गया।

झुग्गियों में आग के तांडव से लोगों में हड़कंप मच गया। अग्निकांड से 10 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। गौरतलब है कि जिले में कई जगहों पर स्वां के किनारे प्रवासी लोगों ने झुग्गियां बनाई है। गर्मी के मौसम में आए दिन झुग्गियों में आग लगने से की घटनाएं हो रही हैं। लेबर और सब्जी का काम करने आए बाहरी राज्यों के लोग झुग्गियों बना कर रहे हैं। जिले में इस तरह कितने परिवार रह रहे हैं, प्रशासन के पास भी इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। जिला में करीब एक दर्जन जगहों पर आग की घटना में अब तक मकान, पशुशालाएं और झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। एक मई को उपतहसील जोल के चोली में स्लेटपोश घर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


छह मई को पंडोगा में 12 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इसमें एक मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा मलाहत में भी छह मई को 14 झुग्गियां जल गईं। गगरेट के ओयल में आठ मई को खेतों में आग से 12 कनाल गेहूं की फसल तबाह हो गई। 15 मई बंगाणा के चुरड़ी में पेश आई घटना में पशुशाला जलकर राख हो गई। इसमें चार मवेशी बुरी तरह झुलस गए और तीन की मौत हो गई। आग की घटना में पीड़ित को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 23 मई को गगरेट में भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग राख हो गया। इससे लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। 28 मई लालसिंगी में झुग्गियों के साथ स्कूटी जल गई। अग्निकांड में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान का नुकसान हुआ। चार जून को पुराना होशियारपुर रोड पर पेश आई आग की घटना में एक दर्जन झुग्गियां जल गईं। अग्निकांड में पीड़ित प्रवासियों को पांच लाख की नुकसान हुआ था। सात जून को जोल के पलाटा पंचायत में भीषण आग में पशुशाला में आग लगने से आठ मवेशियों की जलकर मौत हो गई।


बसाल में पशुशला में आग से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ था। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी का कहना है कि घालूवाल में आग लगने से 100 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने से पीड़ित परिवारों को करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed