{"_id":"5d027c25bdec226deb640d73","slug":"156044393017-una-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक में टक्कर, एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार-बाइक में टक्कर, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपमंडल अंब के तहत झंगोली गांव में बुधवार देर रात तेज रफ्तारी कार ने बाइकसवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान सागर पुत्र राजू लाल निवासी गांव नारी जिला ऊना के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सागर बाइक पर किसी काम से जा रहा था। झंगोली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में घायल हुए सागर को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के दौरान कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।