{"_id":"5cfd3604bdec2207132d8589","slug":"156009830114-una-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना/थानाकलां (ऊना)। जिलह्य में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कर्मचंद (75) गांव ननावीं तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना बंगाणा के तहत नानवीं में हुए सड़क हादसे में राहगीर की टवेरा की टक्कर से मौत हो गई। वृद्ध रात के समय नेशनल हाईवे को पार कर रहा था। पीछे से टवेरा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बेहोश होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचंद शनिवार देर सायं पड़ोस के घर से किसी काम के चलते घर वापस आ रहा था। सड़क पार करते समय लठियाणी की ओर से आ रही पंजाब की टवेरा गाड़ी के कार चालक ने कर्मचंद को टक्कर मार दी। इसमें कर्मचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचंद को परिजनों ने सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि ननांवी गांव के समीप एक ब्लाइंड कर्व है। यहां पर आए दिन हादसों में लोगों की जान जाती है। लोग प्रशासन से इस मोड़ को दुरुस्त करने की कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है। इसके अलावा देहलां में भी सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल की पहचान हरपाल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव देहलां जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायल हरपाल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि नानवी में पेश आए सड़क हादसे में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।