{"_id":"5cf94819bdec22078148a682","slug":"155984078711-una-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो गुटों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती छेत्रां गांव में दो गुटों में मारपीट हो गई। वारदात में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। वारदात कुछ युवकों को चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सुखविंद्र पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव छेत्रां तहसील हरोली ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि अजय और भुपेंद्र और उसके एक साथी निवासी टाहलीवाल ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। दूसरी ओर अजय ने पुलिस थाना हरोली में दी शिकायत के सुखविंद्र, लखविंद्र, नाथा, लाड्डी, गुरमीश, रिशव और रमन सभी निवासी गांव छेत्रां तहसील हरोली ने उसके साथ मारपीट की। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।