फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी के होटल में देर रात युवती का हंगामा

चिंतपूर्णी के होटल में देर रात युवती का हंगामा

Sun, 02 Jun 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी के होटल में देर रात युवती का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के एक होटल में रात डेढ़ बजे के करीब जालंधर की एक युवती ने खूब हंगामा किया। लड़की ने होटल वालों पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया।

युवती ने रात के समय में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की आप बीती पुलिस को बताई। इस पर चिंतपूर्णी पुलिस युवती को साथ लेकर होटल पहुंची। होटल मालिक और उसके कारिंदों से पूछताछ की। लेकिन उक्त होटल देहरा थाना में होने के कारण रात को देहरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार जालंधर पंजाब की एक युवती शनिवार रात 11 बजे के करीब चिंतपूर्णी पहुंची। इसके साथ दो युवक भी थे। इन्होंने एक होटल में कमरा लिया, लेकिन रात को लड़की के साथ आए युवक कमरे से गायब हो गए। वे कमरा लेने के लिए दिया आईडी प्रूफ भी होटल वालों से ले गए। लड़की को होटल में अकेला छोड़कर लड़के भाग गए।
विज्ञापन


होटल कर्मियों ने युवती को कमरा खाली करने के लिए कहा तो युवती आग बबूला हो गई। इस पर होटल कर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका। लेकिन युवती ने गश्त पर जा रही पुलिस को रोककर अपनी बात की। देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर ने कहा कि मामला देहरा का होने के कारण देहरा पुलिस को सूचित कर दिया था। देहरा थाना प्रभारी प्यार चंद ने बताया कि पुलिस रात को मौके पर गई थी। युवती के बयान लिए गए। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। इस कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed