{"_id":"5cf4021cbdec22077a4294b4","slug":"15594951932-una-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध शराब से साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घंडावल में एक दुकान से तीन पेटी और गोंदपुर जयचंद में एक व्यक्ति के कब्जे से सात बोतल अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सदर पुलिस थाना ऊना के पुलिस कर्मियों ने घंडावल में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक दुकान से तीन पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपी दुकानदार प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा हरोली पुलिस थाना के पुलिस कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर गोंदपुर जयचंद के पास एक व्यक्ति के कब्जे से सात बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है।
पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ आरोपी सतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।