फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 02 Jun 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अनूप जसवाल गांव बढ़ेडा उपतहसील कलोह जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि अनूप जसवाल जम्मू-कश्मीर के रजोरी सेक्टर में सेना में कार्यरत था। वह इन दिनों छुट्टी पर आया था। अनूप दोस्त अकांक्ष शर्मा के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था। बसाल के पास उनके बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में घायल अकांक्ष शर्मा भी सेना में कार्यरत है। दोनों युवक कुछ दिनों पहले छुट्टी आए थे। सड़क हादसे में घायल युवक को लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालते में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हरोली के पंजुआणा में भी ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो युवकों को चोटें आई हैं। घायल युवकों को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। घायलों की पहचान लखविंद्र और रोहित दोनों निवासी गांव पंजुआणा तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed