{"_id":"5c168157bdec22570e651ee7","slug":"151544978775-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलेती में आपस में भिड़ी दो महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भलेती में आपस में भिड़ी दो महिलाएं
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भलेती में आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर मुक्के बरसाए। मारपीट की वारदात में दोनों महिलाओं को चोटें आई हैं।
घायल महिलाओं को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आपसी विवाद को लेकर भलेती गांव में दो महिलाओं झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट से दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भलेती निवासी कृष्णा ने थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया। दूसरी ओर मोनू ने पुलिस को बताया कि उनके ही गांव की महिला ने उसे अपने घर में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल करवाकर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।