{"_id":"5c0172b2bdec22414921669b","slug":"151543598770-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से मासूम की मौत
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से मासूम की मौत
संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ में एक चार माह के मासूम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ नगर में एक चार माह की मासूम बच्ची ने वीरवार देर सायं घर में खेलते-खेलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद संतोषगढ़ में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।