{"_id":"5a8d7ce14f1c1bca798baea9","slug":"151519221985-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के साथ दो गाड़ियां जब्त, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के साथ दो गाड़ियां जब्त, आरोपी फरार
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की एसआईयू टीम ने पकड़ी अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)
पुलिस की एसआईयू टीम ने मंगलवार देर रात नाकेबंदी के दौरान चतेहड़ गांव में दो गाड़ियों से अवैध शराब की खेप बरामद की। हालांकि आरोपी दोनों गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम के जवान रात को चतेहड़ में गश्त पर थे। इस दौरान मुख्य सड़क से जंगल की तरफ जाने वाले लिंक रोड में सामान चढ़ाने और उतारने की आवाज सुनाई दी। शक के आधार पर जब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची तो, वहां मौजूद लोग जंगल में भाग गए। पुलिस के चेक करने पर वहां पर खड़ी दो गाड़ियों में भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई। इसके अलावा गाड़ियों से कुछ दूरी पर जंगल में छुपाकर रखी अवैध शराब की खेप बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों गाड़ियों और जंगल से लगभग 102 पेटी अवैध शराब बरामद की है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन