फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पेड़ गिरने से रिहायशी मकान को नुकसान

पेड़ गिरने से रिहायशी मकान को नुकसान

Wed, 05 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरने से रिहायशी मकान को नुकसान
हरोली (ऊना)। हरोली में लोनिवि कार्यालय के पास रिहायशी मकान पर आम का पेड़ गिर गया। पेड़ हरोली के बस स्टैंड के साथ लोनिवि कार्यालय के पास था। पेड़ गिरने से रिहायशी मकान की दीवार को काफी नुकसान हुआ है। मकान मालिक परमिंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने का अंदेशा पहले से ही था। उन्होंने वन अधिकारी से पेड़ की कटाई करने की मांग भी की थी। लेकिन, अर्जी स्वीकार करने पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। इस कारण उनके घर का काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार रात आई आंधी से पेड़ गिर गया। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से ही नुकसान हुआ है। पेड़ के गिरने से मुख्य मार्ग भी बंद हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोनिवि एसडीओ बीआर पराशर ने बताया कि मार्ग से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed