फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संतोषगढ़ में स्कूटी-बाइक में टक्कर, तीन घायल

संतोषगढ़ में स्कूटी-बाइक में टक्कर, तीन घायल

Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में स्कूटी-बाइक में टक्कर, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के संतोषगढ़-नंगल मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे तीन युवक घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह वार्ड पांच संतोषगढ़ का प्रिंस स्कूटी पर सवार होकर घर की ओर आ रहा था। फिलिंग स्टेशन के आगे सामने से आ रहे बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक पर गुरप्रीत निवासी कांटे और अभिषेक निवासी पालकवाह सवार थे। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार तीन युवकों चोटें आई हैं। घायल तीनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया।
विज्ञापन


स्कूटी चालक प्रिंस की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बाइक सवार युवकों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। संतोखगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने बाइक और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed